
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में नशे की ओवरडोज से एक नौजवान की मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान विशाल आदिया टीनू (32) निवासी पिपलांवाला के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक कुछ दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया था। मृतक की मां ने बताया कि कुछ देर पहले ही उनकी उनके बेटे से बात हुई थी और उसने वीडियो कॉल पर बताया था कि आज मेरी डेट है। फिर शाम 4.30 बजे फोन आया कि उनके बेटे को अस्पताल लाया गया है।

लेकिन उस वक्त मां के पैरों तले जमीन खिसक गई जब उन्हें पता चला कि उनके बेटे की मौत हो गई है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि वह एक महीने पहले ही सेंटर से आया था। उन्होंनें बताया कि उन्हें एक दिन पहले ही पता चला कि उसने फिर से नशा करना शुरू कर दिया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मां का बयान दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की गई है।












