Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur शहीद ऊधम सिंह पार्क से शुरु होगी शोभायात्राः चिंटू हंस

शहीद ऊधम सिंह पार्क से शुरु होगी शोभायात्राः चिंटू हंस

होशियारपुर (द स्टैलर न्य़ूज़)। भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा शहीद ऊधम सिंह पार्क से सायं 4 बजे शुरु होगी। यहां से यात्रा बस स्टैंड. फगवाड़ा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, लव कुश चौक, एसडी स्कूल, कश्मीरी बाजार से होती हुई घंटाघर पहुंचकर विश्रामित होगी। इस संबंधी जानकारी देते हुए भावाधस पदाधिकारी चिंटू हंस ने बताया कि घंटाघर पहुंचने पर शोभायात्रा में शामिल संगठनों को सम्मानित किया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने श्री रामायण की रचना करके भारतीय संस्कृति के पूरी दुनिया में स्थापित किया है तथा आज जब भी कोई नई खोज की जाती है तो उसका आधार श्री रामायण ही है। उन्होंने सभी संगठनों एवं शहर निवासियों से अपील की कि वह समय पर पहुंचकर शोभायात्रा में शामिल हों और भगवान की कृपा प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here