Wednesday, October 28, 2026
Home National पंचायत चुनाव 2025: पंचायतों की मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित, 17 तक...

पंचायत चुनाव 2025: पंचायतों की मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित, 17 तक मांगे दावे या आपत्तियां

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अमरजीत सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित कर दिए गए हैं। एक अक्तूबर 2025 को अर्हक तिथि के आधार पर प्रकाशित मतदाता सूचियों के ये प्रारूप आम जनता के लिए 17 अक्तूबर तक सभी ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों, जिला परिषद और जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे।

Advertisements

अगर किसी पात्र व्यक्ति का नाम इन मतदाता सूचियों में छूट गया हो या वह इनके संबंध में अपनी कोई आपत्ति दर्ज करवाना चाहता है तो वह निर्धारित प्रपत्र पर अपना दावा या आपत्ति 17 अक्तूबर तक संबंधित पुनरीक्षण अधिकारी या खंड विकास अधिकारी के समक्ष स्वयं या अभिकर्ता के माध्यम से या रजिस्टर्ड डाक द्वारा प्रेषित कर सकता है। उपायुक्त ने बताया कि दावे या आपत्ति के लिए निर्धारित प्रपत्र इन्हीं अधिकारियों के पास निशुल्क उपलब्ध रहेंगे। जिन पंचायतों में अभी तक वार्डों का परिसीमन अंतिम रूप से प्रकाशित नहीं किया गया है, उनमें मतदाता सूचियों का यह पुनरीक्षण कार्यक्रम लागू नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here