Tuesday, October 20, 2026
Home International पाकिस्तान में जमीन को मदरसे में शामिल करने के लिए ढहाया गया...

पाकिस्तान में जमीन को मदरसे में शामिल करने के लिए ढहाया गया 100 साल पुराना हिंदू मंदिर

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल से अधिक पुराने एक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। हिंदू मंदिर को इसलिए ढ़हा दिया गया क्योंकि मंदिर की जमीन को मदरसे में शामिल किया जाना था। अधिकारियों और अल्पसंख्यक संगठनों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। सामने आई जानकारी के अनुसार, आरोप है कि मंदिर के पास ही एक मदरसा था। ऐसे में कट्टरपंथियों ने मंदिर की जमीन को मदरसे में मिलाने के लिए मंदिर को ढहा दिया। ये मंदिर करीब 100 से 125 साल पुराना था और 1000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ था। मंदिर लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर नारोवाल जिले के सिराज गांव में था।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक, मंदिर को ढहाने का आरोप प्रतिबंधित कट्टरपंथी इस्लामी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) से जुड़े हुए लोगों पर लगा है। दूसरी ओर पाकिस्तान की सरकार ने कहा है कि संबंधित मंदिर भारी बारिश के कारण अपने आप ढह गया है। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मंदिर के शिखर की धातु, अन्य सामान और मलबे की ईंटों को भी बाद में वहां से हटवा दिया गया है। हिंदू समुदाय के नेताओं ने इस पुराने मंदिर को गिराए जाने की निंदा की है और सरकार से इसके मंदिर को दोबारा बनाए जाने के लिए आदेश देने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here