Friday, October 23, 2026
Home National क्या अब किसी जन आंदोलन के बाद बढ़ार से झनिक्कर वाया कैहरवीं...

क्या अब किसी जन आंदोलन के बाद बढ़ार से झनिक्कर वाया कैहरवीं सड़क होगी पक्की, उठ रहे सवाल 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला के उपमंडल भोरंज के तहत अपग्रेड हो रहे सड़क मार्गों के काम में लेट लतीफी को लेकर जनता का सब्र टूटने लगा है। भरेड़ी में गत दिनों सड़क की हालत को लेकर चक्का जाम हो चुका है। ऐसी ही स्थिति अब  बढ़ार से झनिक्कर वाया कैहरवीं सड़क को लेकर बनती जा रही है। यहां भी निर्माण कार्य में बरती जा रही ढील लोगों को रास नहीं आ रही है।

Advertisements

 यह सड़क एफडीआर फुल डेप्थ रिक्लेमेशन तकनीक से बनाई जा रही है। बरसात के कारण इस सड़क की टारिंग का कार्य रोक दिया गया था। अब, फिर से इस सड़क का कार्य 30 सितंबर से शुरू किया था, लेकिन अभी तक 300 मीटर  ही टारिंग हो पाई है। पिछले दो दिन की बारिश ने टारिंग के कार्य को रोकने पर मजबूर कर दिया है।

बता दें कि इस सड़क का कार्य शुरू किए हुए 10 महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक पूरी तरह से तैयार होने में डेढ़ से दो महीने का समय लगेगा। हालांकि विभाग ने दावा किया था कि इस 9 किलोमीटर सड़क को 29 जून तक हर हालत में टारिंग कर पक्का कर देंगे, लेकिन बारिश की वजह से टारिंग का कार्य शुरू ही नहीं हो पाया। लोगों का कहना है कि  उनके लिए यह सड़क किसी मुसीबत से कम नहीं है। सड़क की खराब हालत के कारण घर तक पहुंचना मुश्किल हो गया है पहले सड़क उखाड़ने से कई दिन तक सड़क बंद रही अब टारिंग करने के लिए सड़क को बंद किया गया है।

इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधीशाषी अभियंता केके भारद्वाज ने बताया कि बढार से झनिकर सड़क पर टारिंग का कार्य तो शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक 300 मीटर ही टारिंग हो पाई है। उन्होंने बताया कि दो दिन से बारिश से टारिंग के कार्य में बाधा बन गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here