Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर को और छोटा करने की साज़िशों का मिलेगा मुँहतोड़ जवाब: सूद 

होशियारपुर को और छोटा करने की साज़िशों का मिलेगा मुँहतोड़ जवाब: सूद 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में होशियारपुर जिले को कांट-छांट कर और छोटा करने के प्रयासों की कड़ी निंदा की हैं।  उन्होंने कहा हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कुछ और जिलों को अस्तित्व में लाने  की फिराक  में हैं।  श्री सूद ने कहा कि सरकार बेशक जितने मर्जी और जिले बनाए या उन के नाम बदले, हमें कोई इतराज नहीं परन्तु होशियारपुर के कुछ हिस्सों को काट कर नए बनाए जाने वाले जिलों में शामिल करने वाली योजना को होशियारपुरवासी कभी सहन नहीं करेंगे। अगर सरकार कोई ऐसे कदम उठाती हैं तो उसका मुँह तोड़ जबाब दिया जाएगा। 

Advertisements

उन्होंने कहा कि होशियारपुर एक  पौने दो सौ  साल पुराना जिला हैं।  हिमाचल की तलहटी के साथ लगते इस जिले की अपनी विशेष भौगोलिक व  सांस्कृतिक पहचान हैं।  दोआबे के इस प्रमुख जिले जिसका एक सिरा ब्यास नदी के साथ छूता था तथा दूसरा सतलुज नदी के साथ सटा हुआ था को बार-बार छांट कर इसका स्वरूप बिगाड़ा जाता रहा हैं।  पहले 1966 के पुनर्गठन के समय इस जिले की ऊना तहसील को काट दिया गया।  उसके बाद नवा शहर जिला बनाने के लिए बलाचौर क्षेत्र होशियारपुर से अलग कर दिया  गया ।  उनहोंने कहा कि सरकार की एक बार फिर जिले को काटने की मंशा  से होशियारपुर के लोग कष्ट में आ गए हैं तथा वह एड़ी-चोटी का जोर लगा कर भौगोलिक व  सांस्कृतिक पहचान  को यथावत कायम रखेगें, चाहे  इस के लिए कोई भी कुर्बानी क्यों ना देनी पड़े।  उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर कोई नया जिला बनाने के लिए होशियारपुर का कोई भी हिस्सा होशियारपुर से अलग किया गया तो उसके गंभीर परिणाम निकलेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here