
कारगिल (द स्टैलर न्यूज़)। द्रास में मेनामर्ग के कुशल मोड़ पर जाइलो कार नदी में गिरने से छह लोग घायल हो गए। घायलों में कार चालक और पांच सैन्यकर्मी शामिल हैं। उप जिला अस्पताल द्रास में भर्ती सभी घायलों की हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि वाहन द्रास से श्रीनगर की ओर जा रहा था।

तीखे, संकरे और फिसलन भरे कुशल मोड़ पर चालक का नियंत्रण खोने से वाहन नदी में गिर गया। सूचना पर पहुंची मेनामर्ग पुलिस और स्थानीय बचाव दल ने त्वरित बचाव अभियान चलाया। सभी छह घायलों को बाहर निकाला गया और उप जिला अस्पताल द्रास ले जाया गया। सैन्यकर्मी छुट्टी पर घर जा रहे थे। द्रास पुलिस में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।











