Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur भाजपा व अकाली दल को गठबंधन करके पंजाब की बिगड़ी छवि को...

भाजपा व अकाली दल को गठबंधन करके पंजाब की बिगड़ी छवि को सुधारना चाहिए: बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जि़ला संघर्ष कमेटी की मीटिंग को सम्बोधित करते हुये जि़ला अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने कहा कि बी.जे.पी. और अकाली दल (ब) एक दूसरे के पंजाब में पूरक हैं, अकेले-अकेले चुनाव लड़ने के कारण दोनो शक्तिविहीन होकर रह गये हैं जिसके कारण इन्हें हार का मुंह देखना पढ़ रहा है। इनके सुप्रीमों अहंकार के कारण दिशा विहीन होकर रह गये हैं। 2027 के चुनावों को ध्यान में रखते हुये और अपनी-अपनी असफलताओं को देखते हुये इन्हें समय पर गठबंधन करके पंजाब को आगे ले जाने की नीतियां अपनानी चाहिये ताकि जनता में अपनी बिगड़ी छवि सुधार सकें।

Advertisements

इन्हीं की वजह से पंजाब में आम आदमी पार्टी को आक्सीजन मिल रही है जिसके लिये यह खुद जि़म्मेदार हैं। अगर पंजाब को आगे ले जाना है तो इन्हें जनता को मज़बूत गठबंधन देना होगा जिसकी जनता प्रतीक्षा कर रही है। इस अवसर पर चेयरमैन नवल किशोर कालिया, बलविन्दर कुमार, निर्मल सिंह, प्रदीप कुमार आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here