Sunday, October 18, 2026
Home International जश्न मना रहे लोगों पर अज्ञात लोगों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 12...

जश्न मना रहे लोगों पर अज्ञात लोगों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 12 की मौत

मेक्सिको (द स्टैलर न्यूज़)। मेक्सिको में धार्मिक उत्सव दौरान जश्न मना रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस दौरान 1 बच्चे सहित 12 लोगों की मौत हो गई और 20 से आन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जॉन द बैपटिस्ट के जन्मोत्सव में जब सब लोग एक कैंपस में डांस कर रहे थे तब अचानक गोलीबारी होनी शुरू हो गई।

Advertisements

गोलीबारी दौरान वहा अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के चक्कर में भागने लगे। गोलीबारी दौरान 1 बच्चे सहित 12 लोगों की मौत हो गई और 20 से अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर घायलों को ईलाज़ के लिए अस्पताल दाखल करवाया, जहां उनका ईलाज़ चल रहा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज़ के अधार पर मामले की जांच कर रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here