Wednesday, October 21, 2026
Home International रूसी आर्मी की फायरिंग में भारतीय स्टूडैंट की मौत, राशन लेने के...

रूसी आर्मी की फायरिंग में भारतीय स्टूडैंट की मौत, राशन लेने के लिए कतार में लगा था

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। खार्किव में गोलीबारी में नवीन कुमार नाम के भारतीय छात्र की मौत हो गई है। यूक्रेनी समय के मुताबिक, सुबह 10.30 बजे के करीब नवीन राशन की दुकान के सामने लाइन में लगे हुए थे। इस दौरान रूसी सेना ने लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान नवीन कुमार भी इसकी चपेट में आ गया। 21 साल के नवीन कर्नाटक के निवासी हैं और खार्किव नैशनल मैडीकल यूनिविर्सिटी में चौथे साल के मैडीकल छात्र थे। उनके दोस्तों ने बताया कि नवीन खाना लेने के लिए निकले थे, जब उन्हें गोली लगी। विदेश मंत्रालय ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here