Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur विधायक जिंपा ने राउंडग्लास फाउंडेशन द्वारा भेजी गई हॉकी किटें खिलाड़ियों को...

विधायक जिंपा ने राउंडग्लास फाउंडेशन द्वारा भेजी गई हॉकी किटें खिलाड़ियों को भेंट की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा पीढ़ी को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच की दिशा में अग्रसर किया जा सकता है। वे राउंडग्लास फाउंडेशन की ओर से 2.25 लाख रुपए की 50 हॉकी किटें बच्चों को वितरित करने के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राउंडग्लास फाउंडेशन के इस प्रयास से जिले में खेलों के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह वितरण कार्यक्रम रेलवे मंडी ग्राउंड, होशियारपुर में आयोजित किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर विधायक जिंपा ने कहा कि यह पहल केवल खिलाड़ियों की तैयारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं के आत्मविश्वास और हौसले को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि पंजाब की मिट्टी ने हमेशा बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी दिए हैं, और इस तरह के प्रयासों से राज्य में राष्ट्रीय खेल हॉकी को फिर से मजबूती मिलेगी।

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि सरकार और समाज के सहयोग से ऐसे प्रयास जारी रहे तो आने वाले समय में होशियारपुर खेल प्रतिभाओं का केंद्र बनकर उभरेगा।

विधायक ने कार्यक्रम में उपस्थित कोच रणजीत राणा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन युवाओं को सही दिशा प्रदान कर रहा है। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, ओलंपियन संजीव कुमार और कुलविंदर सिंह हुंदल विशेष रूप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here