
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुरहीरां में चल रहे एन.एस.एस. कैंप के दौरान डॉ. हरजिंदर सिंह ओबराय ने बच्चों को स्वास्थ्य को तंदुरुस्त रखने संबंधी नियमों और पोषक आहार के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बच्चों को फास्ट फूड, चिप्स, कुरकुरे और नकली मिठाइयों से बचने के लिए कहा। भोजन में दूध, दही, दालें, सब्ज़ियां और फल खाने के लिए कहा। इस मौके पर प्रिंसिपल रमनदीप कौर, मास्टर हरजिंदर सिंह और मैडम सुखजीत कौर उपस्थित थे।












