Friday, October 9, 2026
Home Crime दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने की किशोरी की हत्या

दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने की किशोरी की हत्या

half-nude-girl-deadbody-found-forest-jol-himachal-pradesh-india.jpg

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के बांगरमऊ  के एक गांव में सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्रेम में दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने पर चाकू से किशोरी का गला रेत दिया और शरीर पर कई वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक ग्राम प्रधान के परिवार और किशोरी का रिश्ते में चचेरा भाई है।  कई दिनों से किशोरी को परेशान कर रहा था। घटना के समय किशोरी पुलिस चौकी में उसकी शिकायत करके लौट रही थी। अब बुआ ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Advertisements

किशोरी की बुआ ने बताया कि शिकवा शिकायत को लेकर दोनों परिवारों में आए दिन झगड़ा होता था। राजेश किशोरी को उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा था। युवक ने धमकाते हुए नजदीकी बनाने का दबाव बनाया। किशोरी ने उसके परिजनों से शिकायत की तो दोनों परिवारों में फिर झगड़ा शुरू हो गया।इससे परेशान किशोरी बुआ के साथ पुलिस चौकी गई और शिकायत कर दी। लौटते समय रास्ते में मिले राजेश ने परिवार की ही महिला ग्राम प्रधान के घर के पास किशोरी को पकड़कर उसका गला रेत दिया और पीठ और सीने पर कई वार कर दिए गंभीर रूप से घायल किशोरी जमीन पर गिर गई। आगे चल रही बुआ ने पीछे देखा तो शोर मचाया। इस पर आरोपी भाग गया। ग्राम प्रधान के परिजन किशोरी को कार से लेकर बांगरमऊ सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद, सीओ संतोष सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी हत्यारोपी का मोबाइल फोन उसकी मां के पास मिला। पुलिस मां से पूछताछ कर रही है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here