Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal रायसन बिहाल में व्यक्ति ने गोली मारकर की खुदकुशी

रायसन बिहाल में व्यक्ति ने गोली मारकर की खुदकुशी

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)।  हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के रायसन बिहाल में व्यक्ति ने खुद को पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। मृतक की पहचान शांतिस्वरूप(64)  गांव रायसन बिहाल के रूप में हुई है।

Advertisements

मृतक सचिवालय से सेवानिवृत्त हुआ था। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने अपने घर के कमरे में सिर पर पिस्तौल से गोली मारी। इसके बाद व्यक्ति को घायल अवस्था में सुबह क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। स्थानीय पुलिस की ओर से मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here