
तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-प्रवीण सोहल। सीनियर सैकंडरी स्कूल तलवाड़ा टाउनशिप सेक्टर-1 के 1979 बैच के पूर्व छात्रों ने वर्षों बाद एक बार फिर अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक यादगार एलुमनी मीट का आयोजन किया। यह मुलाक़ात सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन सुनहरी यादों को फिर से जीने का एक भावनात्मक अवसर थी।

इस विशेष समारोह की अगुवाई श्री संजय कुमार बधवार Rtd sdoजी, और अवकाशप्राप्त प्रधानाचार्य महेश पाल जी ने की। इस अवसर पर डा. अनिल भारद्वाज पठानकोट, मनमोहन सिंह आनन्दपुर साहब, मनोहर लाल, विनोद कुमार , शिवदीप सिंह सलारिया ,जतिंदर सपरा, डा0 सतीश सेठी, विक्रम सिंह,विनोद कोशल,मनमोहन सिंह, तेजिंदर फुल, तसजिंदर सिंह,दर्शन सिंह,विनोद शर्म हरविंद्र सैनी, सहित कई पूर्व छात्र दूर-दूर से पहुँचे।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने के समारोह से हुई। खुशियों और हंसी-मज़ाक से भरे माहौल में सभी साथियों ने अपने स्कूल के दिनों की मीठी यादें साझा कीं। कई पुराने दोस्तों ने वर्षों बाद एक-दूसरे को देखकर भावुक हो उठे।
इसके बाद स्मृति चिन्ह वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी पूर्व छात्रों को उनके स्कूल जीवन की यादों को संजोने के लिए विशेष उपहार दिए गए। साथ ही, भूतपूर्व शिक्षकों के योगदान को भी स्नेह और आदर के साथ याद किया गया।
श्री संजय कुमार बधवार जी ने कहा, “यह स्कूल सिर्फ़ पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि जीवन के असली मूल्यों को सिखाने वाला हमारा दूसरा घर था। आज फिर उसी परिवार के सदस्यों से मिलकर दिल खुशी से भर गया है।”
डॉ. अनिल भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा, “ऐसे आयोजन हमें अपनी जड़ों से जुड़ते हैं और पुरानी दोस्ती को फिर से नई ऊर्जा देते हैं।”
डाक्टर सतीश सेठी तथा महेश पाल भूतपूर्व प्रिसिंपल महेश पाल तथा सभी उपस्थित भूतपूर्व छात्रों ने इस बात पर सहमति जताई कि ऐसी एलुमनी मीट हर साल आयोजित की जानी चाहिए, ताकि और भी पुराने साथी इसमें शामिल हो सकें।
अंत में प्रबंधन समिति Talwara Old Student ASSOCIATION के आयोजकों का विशेष धन्यवाद किया गया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूरे समारोह के दौरान खुशी, अपनापन और पुरानी दोस्ती की मिठास छाई रही।












