
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। राज्य आबकारी विभाग ने शराब के 42 ठेकों को सील कर दिया है। यह सख्त कार्रवाई उन शराब कारोबारियों के खिलाफ की गई है, जिन्होंने तय समय पर लाइसेंस शुल्क का भुगतान नहीं किया। विभाग के मुताबिक इन शराब कारोबारियों पर करीब 7.28 करोड़ रुपये बकाया है। कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां समेत विभिन्न स्थानों पर स्थित 38 शराब की दुकानों से 5.62 करोड़ रुपये, जबकि सात अन्य शराब की दुकानों से 1.66 करोड़ रुपये लाइसेंस शुल्क के रूप में लेने को हैं। जिले में शराब के कुल 114 ठेके हैं।

यह कार्रवाई सोमवार को हुई, जब विभाग ने इन कारोबारियों को लाइसेंस शुल्क जमा करने के लिए मोहलत दी थी। निर्धारित समय तक भुगतान न होने पर ठेकों को सील कर दिया गया।












