
केन्या (द स्टैलर न्यूज़)। केन्या के तटीय क्षेत्र क्वाले में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी लोगों के मरने की आशंका है। केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि विमान में 12 लोग सवार थे और अभी तक किसी की कोई खबर नही आई है। अधिकारियों ने बताया कि विमान मासाई मारा राष्ट्रीय रिजर्व में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल जाते समय हादसे का शिकार हुआ।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना डायनी हवाई पट्टी से एक पहाड़ी और जंगली इलाके में हुई। क्वाले काउंटी के आयुक्त स्टीफन ओरिंडे ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। फिलहाल अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।












