Wednesday, October 21, 2026
Home National दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में भाई-बहन की मौत

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में भाई-बहन की मौत

झारखंड ( द स्टैलर न्यूज़)। झारखंड के पलामू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार यह घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में जगतपुरवा-बेदानी मुख्य सड़क पर कमलकेडिया गांव की है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिल तेज गति से आ रही थी। तभी दोनों की आपस में जोरदार भिंड़त हो गई। वहीं इस हादसे में एक बाइक पर सवार भाई-बहन की मौके पर ही जान चली गई। जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here