Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur पुरानी कहचरी गेट के समीप हादसाः अनियंत्रित कार ने ट्रैक्टर को मारी...

पुरानी कहचरी गेट के समीप हादसाः अनियंत्रित कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना सदर चौक से पुराने कचहरी गेट के समीप गत रात्रि एक कार एवं ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी। जानकारी अनुसार लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली थाना सदर चौक की तरफ से माल रोड़ की तरफ आ रही थी कि जैसे ही वह पुरानै कहचरी गेट के समीप पहुंची तो दूसरी तरफ से आ रही कार असंतुलित होकर ट्रैक्टर के पिछले बड़े टायर में टक्कर मार दी। जिससे टायर फट गया और कार भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई।

Advertisements

बताया जा रहा है कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई व बचाव हो गया। पुलिस ने मौके पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में राजीनामे की बात चल रही थी। गनीमत रही कि टक्कर के बाद ट्राली पलटी नहीं, अन्यथा नुकसान अधिक हो सकता था तथा कोई अन्य भी इसकी चपेट में आकर घायल हो सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here