Friday, October 9, 2026
Home Crime एलजी ने लश्कर-ए-ताइबा के दो मददगार शिक्षकों को किया बर्खास्त

एलजी ने लश्कर-ए-ताइबा के दो मददगार शिक्षकों को किया बर्खास्त

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-ताइबा के मददगार शिक्षक गुलाम हुसैन व माजिद इकबाल डार को बर्खास्त कर दिया गया। आतंकियों की मदद और संबंधों के आरोप में उपराज्यपाल अब तक 70 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त कर चुके हैं।

Advertisements

हुसैन रियासी जिले की माहौर तहसील के कलवा मुलास का, तो डार राजोरी जिले के खेओरा क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 का रहने वाला है। आदेश में लिखा है कि शिक्षक माजिद इकबाल डार और गुलाम हुसैन की गतिविधियां ऐसी हैं जो उन्हें सेवा से बर्खास्त करने योग्य बनाती हैं। उपराज्यपाल संतुष्ट हैं कि राज्य की सुरक्षा के हित में दोनों के मामले में और जांच कराने की जरूरत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here