
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अरोड़ा वंश की ओर से प्रधान टिंकू नरूला के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगो को जागरूक करने हेतु विशेष मुहिम चलाई गई और इसके साथ साथ लोगों को कपड़े के थैले व अन्य कई प्रकार के थैले जो प्रयोग में लिए जा सकते है भी वितरित किए। जागरूकता मुहिम में विशेष तौर पर प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने पहुंच कर लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर प्रधान टिंकू नरूला ने अपनी टीम के साथ विभिन्न स्थानों जिनमें गौशाला बाजार, सब्जी मंडी, घंटा घर, कमालपुर चौंक में आने वाले लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए व जो लोग पॉलिथीन के लिफाफे में सब्जी इत्यादि लेकर जा रहे थे उन्हे थैले भेंट करते हुए जागरूक भी किया और कहा कि आगे से घर से निकलते समय थैला जरूर लेकर जाएं ताकि शहर को प्रदूषण मुक्त करने में आपका भी योगदान बना रहे।
इस अवसर पर प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि जो व्यक्ति घर से बर्तन न ले जाकर बाजार में ढाबे से गर्म दाल सब्जी पॉलिथीन के लिफाफे में लेकर आते हैं। उन्हें यह पता होना चाहिए कि लिफाफे के अन्दर जो कीटाणु होते है वो सभी दाल सब्जी के अन्दर आ जाते हैं जो की दाल सब्जी के साथ साथ बीमारी भी हम अपने घर लेकर आते हैं। जिससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस लिए जब भी हम बाजार कोई वस्तु या अन्य सामान लेने जाते हैं तो घर से जाते समय थैला या बर्तन जरूर लेकर जाएं। ओर श्री अरोड़ा ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक इतना ज्यादा खतरनाक है अगर इसको हम धरती के नीचे भी दबा दे तो 50 साल बाद भी देखोगे तो यह वैसे का वैसा ही रहेगा क्योंजो यह न तो सड़ता है और न ही गलता है।
आओ आज हम यह प्रण करें कि शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए और सुंदर स्वस्थ्य वातावरण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे और लोगो को भी इसके प्रति जागरूक करके अपना फर्ज अदा करेंगे। ओर श्री अरोड़ा ने कहा यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।इस अवसर पर विजय अरोड़ा, एच. के.नाकड़ा, नितिन नारंग, अनिल पाहवा, सचिन जग्गी, अमित ओहरी, सूरज अरोड़ा, विशाल अरोड़ा, रिद्धम अरोड़ा, निखिल मल्होत्रा, राजन मनचंदा व अन्य उपस्थित थे।












