Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कॉलेज में रिश्वत और भ्रष्टाचार के खिलाफ सेमिनार आयोजित

सरकारी कॉलेज में रिश्वत और भ्रष्टाचार के खिलाफ सेमिनार आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मैडम प्रिंसिपल डॉ. गगनदीप चीमा के नेतृत्व में, विजिलेंस विभाग के डी.एस.पी. मनदीप सिंह सेखों के सहयोग से, सरकारी कॉलेज, होशियारपुर में आज दिनांक 31-10-2025 को विजिलेंस सप्ताह मनाते हुए रिश्वत और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए एक सेमिनार आयोजित किया गया।  सबसे पहले, प्रिंसिपल ने विजिलेंस विभाग के डी.एस.पी. मनदीप सिंह सेखों और उनकी पूरी टीम तथा विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वागत किया और छात्रों को अपनी ड्यूटी तन्मयता से निभाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से न निभाना भी रिश्वत और भ्रष्टाचार है।

Advertisements

इसके उपरांत, मैडम साक्षी शर्मा ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए सरकार द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर साझा किए और छात्रों को इस प्रथा को रोकने के लिए आगे आने को कहा। डी.एस.पी. साहब ने भ्रष्टाचार के खिलाफ भाषण देकर शपथ दिलाने की रस्म अदा की। इस अवसर पर कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल, प्रो. विजय कुमार, सीनियर प्रोफेसर डॉ. हरजिंदर सिंह, प्रोः चरण पुष्पिंदर सिंह, एन.सी.सी. इंचार्ज प्रोः हरजिंदर कुमार उपस्थित थे। मंच संचालन का कार्य प्रोः ममता बंसल ने किया और धन्यवाद प्रस्ताव प्रोः अनु बाला ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सरकारी कॉलेज होशियारपुर के एन.सी.सी. और एन.एस.एस. विभाग के छात्र विशेष रूप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here