Wednesday, October 28, 2026
Home National ट्रेन की चपेट में आने से दादी- पोते की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से दादी- पोते की मौत

मुहम्मदाबाद गोहना (द स्टैलर न्यूज़)। मुहम्मदाबाद गोहना के पश्चिमी फाटक के पास एक दुखद घटना  सामने आई है । जहाँ बकरी को बचाने के प्रयास में एक महिला और उसके पोते की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के समय एक अन्य महिला भी घायल हो गई। मृतकों की पहचान मीला देवी(55), अनुज कुमार(5) बरामदपुर मोहल्ला निवासी के रुप में हुई है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि पड़ोस की महिला सुभावती देवी भी इनके साथ रेलवे लाइन के पास बकरी चरा रही थीं। अचानक बकरी रेलवे लाइन पर पहुंच गई। ट्रेन का हार्न सुनकर मीला देवी अपने पोते को लेकर बकरी को हटाने के लिए रेलवे लाइन की ओर दौड़ पड़ीं। इसी दौरान गरीब नवाज एक्सप्रेस और क्लोन एक्सप्रेस एक साथ आ गईं। दोनों ट्रेनों को एक साथ देखकर सुभावती देवी शोर मचाते हुए दादी और पोते को बचाने के लिए दौड़ीं। लेकिन ट्रेन के हार्न की तेज आवाज के कारण उनकी आवाज दब गई।जब तक सुभावती देवी दोनों को बचा पातीं तब तक मीला देवी और अनुज कुमार ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।हालांकि इस घटना में सुभावती देवी घायल हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर सूर्यनाथ, आरपीएफ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here