Wednesday, October 21, 2026
Home Crime पति और बच्चों को न छोड़ने पर सहेली ने सहेली को पिलाया...

पति और बच्चों को न छोड़ने पर सहेली ने सहेली को पिलाया ज़हर

छिंदवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक आत्महत्या के मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।  ढाई हफ्ते पहले मृतका लता मंडावर की मौत को शुरू में एक साधारण आत्महत्या माना जा रहा था। पुलिस जाँच के दौरान एक अजीब सच्चाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि जुन्नारदेव के अंबाड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली लता मंडावर की सहेली मयूरी श्रीवास्तव के साथ गहरे संबंध थे। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मयूरी, लता से बेहद प्यार करती थी और चाहती थी कि वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहे। लेकिन जब लता ने समाज और परिवार के डर से ऐसा करने से इनकार किया तो मयूरी का प्यार जुनून में बदल गया। मयूरी लगातार लता पर दबाव बनाती रही कि या तो वह उसके साथ रहे या फिर दोनों मिलकर जान दे दें। इसी तनाव के बीच दोनों के बीच कहासुनी हुई और गुस्से में मयूरी ने पास रखे जहरीले पदार्थ को लता पिला दिया। लता की हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई।

Advertisements

मिले सबूतों और गवाहियों से स्पष्ट हुआ कि लता की मौत मयूरी के ज़हर पिलाने से हुई है। अंबाड़ा चौकी प्रभारी संजय सोनवानी ने बताया कि आरोपी मयूरी श्रीवास्तव ने लता पर परिवार छोड़ने का दबाव बनाया था। पुलिस ने आरोपी मयूरी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच अब भी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here