Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर को छोटा करने की बजाए रुपनगर का नाम बदलकर श्री आनंदपुर...

होशियारपुर को छोटा करने की बजाए रुपनगर का नाम बदलकर श्री आनंदपुर साहिब करे सरकारः डा. रमन घई

होशियारपुर ( द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर जिले को काटकर छोटा कर श्री आनंदपुर साहिब को नया जिला बनाने तथा गढ़शंकर तहसील को नए जिले का साथ जोड़ने के सरकार के फैसले का यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब कड़ा विरोध करती है। यूथ सिटीजन कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब को जिला बनाना एक सराहनीय कदम है, जिसका पंजाब ही नहीं समूह राष्ट्र व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोग स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि सरकार की नालायकी के कारण ऐसे महत्वपूर्ण विषय के संबंध में होशियारपुर वासियों को अपनी बात सरकार को समझाने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

Advertisements

डा. घई ने कहा कि अगर पंजाब सरकार रुपनगर का नाम बदलकर श्री आनंदपुर साहिब कर देती है तो इसका समूह जगत में स्वागत होगा तथा किसी अन्य जिले का कोई हिस्सा भी नहीं काटा जाएगा। क्योंकि, श्री आनंदपुर साहिब पहले ही रुपनगर जिले की तहसील के रुप में स्थापित है। डा. घई ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजावाद जिले का हिस्सा रहे ऐतिहासिक स्थल अयोध्या तहसील को जिले का नाम देकर एक इतिहासिक फैसला लिया था। उसी की तर्ज पर देश के अन्य कई स्थानों के नाम बदलकर ऐतिहासिक नगरों के नाम पर रखने को प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने कहा कि गढ़शंकर में ऐतिहासिक स्थल श्री गुरु रविदास जी महाराज की चरण छोह प्राप्त खुरालगढ़ स्थापित है, जो जिले की गरिमा को और बढ़ा देता है तथा इससे होशियारपुर ही नहीं बल्कि देश-विदेश में रहने वाले भक्तों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इसलिए यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब जिला बार एसोसिएशन द्वारा होशियारपुर को बचाने के लिए किए जा रहे संघर्ष में पूरा सहयोग देगी। डा. घई ने कौंसिल की और से मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान से मांग की है कि जिला श्री आनंदपुर साहिब को बनाने से पहले होशियारपुर के किसी भी भाग को न काटा जाए तथा इसकी जगह रुपनगर के स्थान पर श्री आनंदपुर साहिब के नाम पर जिला घोषित कर दिया जाए। इससे समूह होशियारपुर वासियों की भावनाओं का सम्मान होगा और जिले का ऐतिहासिक गौरव भी कायम रहेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here