Sunday, October 4, 2026
Home Crime नारायण नगर वारदातः कार से टक्कर लगने से महिला की मौत मामले...

नारायण नगर वारदातः कार से टक्कर लगने से महिला की मौत मामले में वरदान सरोआ पर मामला दर्ज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वीरवार को नारायण नगर में वारदात में हमले से बचने के लिए भाग रहे कार सवारों की टक्कर से बुजुर्ग महिला जीवन लता की मौत के मामले में थाना सदर पुलिस ने कार चालक वरदान के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

Advertisements

बबिंदर कुमार पुत्र स्व. शाम लाल, निवासी बैंक कालोनी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 6 नवंबर को सायं करीब सवा 5 बजे रोज की तरह अपनी माता जीवन लता के साथ पुरानी बस्सी मार्ग पर सैर कर रहा थे। उनकी माता जी आगे चल रहे थे व वह माता से कुछ दूरी पर पीछे चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक सफेद रंग की कार पीबी-07, बीएफ-6077 (बरिज़ा कार), जिसका आगे का एक टायर नहीं था व चालक द्वारा रिम्म पर ही उसे भगाया जा रहा था, ने उनकी माता को टक्कर मारी दी। टक्कर के बाद उनकी माता गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार में तीन युवक सवार थे तथा हादसे के बाद वह कार छोड़कर मौके से भाग गए।

बाद में पता चला कि कार को वरदान सरोआ चला रहा था। जिसके सामने आने पर वह उसे पहचान लेगा। इसके साथ ही उसके साथ सुमित डब्ब तथा रोबिन बैठे हुए थे। बबिंदर ने बताया कि वरदान द्वारा गाड़ी को लापरवाही से चलाते हुए उनकी माता जी को टक्कर मारे जाने से हादसा हुआ व उनकी माता की जान गई. जिस संबंधी कानूनी कार्यवाही की जाए। पुलिस ने बयानों के आधार पर वरदान सरोआ पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here