Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh PU में माहौल तनावपूर्ण, प्रदर्शनकारियों ने गेट फांदकर कैंपस में घुसने की...

PU में माहौल तनावपूर्ण, प्रदर्शनकारियों ने गेट फांदकर कैंपस में घुसने की कोशिश की, किया लाठीचार्ज

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब यूनिवर्सिटी में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। सीनेट चुनावों की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर दिए गए ‘पीयू बंद’ आह्वान के बीच यूनिवर्सिटी परिसर को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने गेट फांदकर कैंपस में घुसने की कोशिश की, हल्का लाठीचार्ज पंजाब यूनिवर्सिटी में सोमवार सुबह से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। चंडीगढ़ पुलिस और रिज़र्व फोर्स ने सुबह से ही सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया था। गेट नंबर 1 को आंशिक रूप से खुला रखा गया, जबकि बाकी गेटों पर बैरिकेड्स और बसें लगाकर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। यूनिवर्सिटी में रहने वाले कर्मचारियों और निवासियों को भी सीमित आवाजाही की अनुमति दी गई थी। इसके बावजूद, दोपहर से पहले कई छात्र संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारी गेट नंबर 1 के पास जमा हुए और उन्होंने गेट फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की।

Advertisements

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद हालात काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। कैंपस के भीतर और बाहर भारी सुरक्षा तैनाती के बावजूद प्रदर्शनकारियों के प्रवेश से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सुरक्षा कारणों से चंडीगढ़ की पंजाब और हरियाणा सीमा पर भी पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है, और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया है।वहीं, छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर सीनेट चुनावों की अधिसूचना जल्द जारी नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here