Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur जनता की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता: विधायक ज़िम्पा

जनता की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता: विधायक ज़िम्पा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने तहसील कार्यालय, होशियारपुर में जनता की राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनने के लिए विशेष जन सुनवाई का आयोजन किया। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, एस.डी.एम. गुरसिमरनजीत कौर, तहसीलदार भीम सेन और नायब तहसीलदार हृदयवीर सिंह भी उपस्थित थे।

Advertisements

जन सुनवाई के दौरान विधायक ज़िम्पा ने नागरिकों की म्यूटेशन, जमाबंदी, इंतकाल, पटवारी स्तर की शिकायतों सहित अन्य राजस्व रिकॉर्ड से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है, और इसी उद्देश्य से यह जन सुनवाई आयोजित की गई है। अधिकांश मामलों का निपटारा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया, जिससे लोगों को तुरंत राहत मिली।

विधायक ज़िम्पा ने कहा कि जनता की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका निवारण सुनिश्चित करना उनका कर्तव्य और संकल्प दोनों है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि यदि किसी की राजस्व विभाग से जुड़ी कोई भी शिकायत लंबित है, तो वे बिना झिझक उनसे या संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करें ताकि पारदर्शी और न्यायसंगत समाधान निकाला जा सके।

विधायक ने कहा कि सरकार लोगों के साथ खड़ी है और प्रत्येक नागरिक को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐसे जन-सुनवाई कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे लोगों की समस्याओं को समय पर हल किया जा सके। इस अवसर पर एडवोकेट अमरजोत सैनी, कुलविंदर सिंह हुंदल, वरिंदर वैद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here