
मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। अभिनेता धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबर प्रसारित होने पर उनकी बेटी ईशा देओल व पत्नी हेमा मालिनी ने न्यूज़ चैनल पर अपना गुस्सा उतारा है। उन्होंने ट्वीट किया है और कहा है कि जो हो रहा है वह अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल एक ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो ईलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है।


कृपया परिवार और उनकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें।” ईशा देओल ने भी पिता की मौत की खबर को झूठ बताते हुए लिखा था कि मंगलवार सुबह कई मीडिया वेबसाइट और चैनल ने पिता धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबर प्रसारित की है। वह एक दम स्टेबल कंडीशन में है और रिकवर कर रहे हैं।












