Sunday, November 1, 2026
Home Punjab ब्राह्मण सभा की बैठक सम्पन्न, समाज की एकता और आने वाले कार्यक्रमों...

ब्राह्मण सभा की बैठक सम्पन्न, समाज की एकता और आने वाले कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट गौरव मडिया। ब्राह्मण सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री मणि महेश मंदिर कपूरथला में आयोजित की गई, जिसमें सभा के मैंबरों सहित समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य रूप से समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस मीटिंग दौरान डॉ. रणबीर कौशल विशेष तौर पर शमिल हुए। मीटिंग के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज तभी सशक्त बन सकता है जब उसके सदस्य आपसी भेदभाव भुलाकर एक मंच पर एकत्र हों।

Advertisements

उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे समाज की परंपराओं, संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। सभा के सदस्यों ने कहा कि आज के दौर में समाज को कई सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समानता जैसे मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।वक्ताओं ने बताया कि ब्राह्मण समाज को यदि कोई किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वह सभा के सदस्यों के साथ सम्पर्क कर सकता है। सभा द्वारा उनकी हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इसके तहत एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विभिन्न धार्मिक स्थलों तक जाएगी।  

इस अवसर पर अविनाश शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, नीरज शर्मा, बलराज, राकेश शर्मा, दिनेश शर्मा, राकेश, रवि शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, बलराम भारद्वाज, विशाल शर्मा , नारायण वशिष्ठ, रमन कुमार , मनोज शर्मा, राकेश शर्मा , सुरेश कुमार जोशी, नरेंद्र कुमार, राजीव शर्मा, अजीत झा, सुखदेव कालिया, अनिल शर्मा, ओंकार कालिया, संदीप पंडित, गुलशनशर्मा, मंगतराम कालिया, एडवोकेट एन.डी. शर्मा, रमन कुमार शर्मा, पवन कुमार, विजय कालिया, सुभाष भारद्वाज, नरेश पंडित, गौरव पंडित तथा अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here