
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब आफ होशियारपुर द्वारा प्रधान टिमाटनी आहलूवालिया के नेतृत्व में पी.डी.आर्य सी. सै. गलर्स स्कूल होशियारपुर में 50 विद्यार्थियों को स्वेटर बांटे गए। इस अवसर पर स्कूल के तमाम अध्यापक तथा रोटरी क्लब से राजिंदर मोदगिल, संजीव कुमार, सुमन नैय्यर, रवि जैन, अशोक जैन व अन्य उपस्थित थे।

अगले महीने से कड़ाके की ठंड को देखते हुए इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान टिमाटनी आहलुवालिया ने कहा कि जरूरतमंद की सहायता और दान करना धर्म का कार्य हैं। उन्होंने कहा कि यदि धन का उपयोग दान करके नहीं किया जाए तो वह विनाश का कारण भी बन सकता है। उन्होंने कहा कि हमें दान करते रहना चाहिए। समाज सेवी राजिंदर मोदगिल ने कहा कि आगामी तीन महीने तक चलने वाली सर्दी में इस मुहिम के लिए आप भी सहयोग करें।











