
ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। ऊना के टाहलीवाल-संतोषगढ़ सड़क पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी अनुसार तेज रफ्तार कार ने सड़क की ओर मुड़ रहे एक ट्राले को जोरदार टक्कर मार दी।जोरदार टक्कर के कारण कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें मृतक महिला लुधियाना निवासी बताई जा रही है, जबकि दो मृतक युवक गांव पूना के रहने वाले थे। बाकी दो कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए ऊना अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक को हालत नाजुक होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।












