Tuesday, October 13, 2026
Home Education शिक्षा विभाग ने दिखाई तत्परता, जालंधर के अनुभवी अधिकारियों को होशियारपुर का...

शिक्षा विभाग ने दिखाई तत्परता, जालंधर के अनुभवी अधिकारियों को होशियारपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब शिक्षा विभाग ने जिला स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को सुचारु बनाए रखने के लिए एक सराहनीय कदम उठाते हुए जालंधर जिले के अनुभवी जिला शिक्षा अधिकारियों को होशियारपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। अधिकारियों की कमी के बावजूद विभाग ने समय रहते ठोस निर्णय लेकर यह सुनिश्चित किया है कि जिले के स्कूलों से जुड़े कोई भी महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित न हों।

Advertisements

विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जालंधर की जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) डॉक्टर गुरिंदरजीत कौर को जिला शिक्षा कार्यालय सेकेंडरी होशियारपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री) जालंधर हरजिंदर कौर अब होशियारपुर का एलीमेंट्री स्तर का भी कार्यभार संभालेंगी। दोनों अधिकारी अपने अनुभव और कुशल प्रशासन के लिए जानी जाती हैं, जिससे जिले के शैक्षिक कार्य और अधिक सुव्यवस्थित होने की उम्मीद है।

ध्यान देने योग्य है कि जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री का पद लंबे समय से खाली था, जिसे अस्थायी रूप से तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मैडम ललिता अरोड़ा देख रही थीं। 31 अक्टूबर को उनके सेवानिवृत्त होने के बाद दोनों प्रमुख पद रिक्त हो गए थे। इस दौरान उप जिला शिक्षा अधिकारी अमनदीप शर्मा ने एलीमेंट्री स्तर पर और सुपरिंटेंडेंट श्याम सुंदर गुप्ता एलिमेंट्री और सेकेंडरी स्तर हरजीत सिंह पर काम को आगे बढ़ाकर विभाग का सहयोग किया।विभाग का यह निर्णय यह दर्शाता है कि शिक्षा मंत्री और पूरी प्रशासनिक टीम राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कुल मिलाकर, अधिकारियों की कमी जैसे चुनौतीपूर्ण दौर में भी शिक्षा विभाग का यह त्वरित और संतुलित निर्णय होशियारपुर की शिक्षा व्यवस्था को निरंतर गतिशील बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here