
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यूथ सिटिजन कौंसिल पंजाब की ओर से संविधान दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कौंसिल के प्रदेशाध्यक्ष डा. रमन घई ने बताया कि उपस्थित कार्यकर्ताओं को संविधान के संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि देश बाबा साहब अंबेडकर का देश की संरचना के लिए सदैव ऋणि रहेगा। उन्होंनें कहा कि जिस तरह बाबा साहब तथा उनके संविधान कमेटी के सहयोगी सदस्यों ने लगभग 2 साल 11 महीने की दिन-रात कड़ी मेहनत कर संविधान को तैयार कर देश को एक लड़ी में पिरोया, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

उन्होंनें कहा कि आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है तथा भारतीय लोकतंत्र की मिसाल समूह विश्व में अन्य देश मानते है। उन्होंनें कहा कि इस सब का शय भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर और उनकी संविधान कमेटी को जाता है। उन्होंनें उपस्थित लोगों को संविधान द्वारा दिए गए उनके अधिकारों तथा उनकी जिम्मेवारियों प्रति जागरूक करते हुए व्यापक जानकारी दी। डा. घई ने कहा कि हम सभी को भारतीय संविधान की पालना करते हुए देश की उन्नति व तरक्की में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर डा. पंकज शर्मा, मोहित संधू, डा. राजकुमार सैनी, मनोज शर्मा, जसवीर सिंह, डा. वशिष्ट कुमार, उदल प्रधान, गगनदीप, जरनैल सिंह, बादल सिंह आदि गणमान्य उपस्थित रहे।












