Tuesday, October 6, 2026
Home Hoshiarpur साक्षी सूद, रिंकू चड्डा, अंकित सोंधी को तीक्ष्ण सूद ने किया सम्मानित 

साक्षी सूद, रिंकू चड्डा, अंकित सोंधी को तीक्ष्ण सूद ने किया सम्मानित 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 35वी नेशनल मेडिकोज कांग्रेस 2025 के दौरान पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने सामाजिक क्षेत्र में शानदार कार्य करने के लिए एस. डी.सिटी. पब्लिक स्कूल आदमवाल की कोऑर्डिनेटर साक्षी सूद,रिंकू चड्डा तथा जालंधर के अंकित सोंधी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ऑल इंडिया मेडिकोज सोसाइटी के रमन कपूर तथा यशपाल शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Advertisements

सम्मान पत्र पाने के बाद साक्षी सूद तथा रिंकू चड्डा ने कहा कि बड़े संगठनों द्वारा जब उन्हें सम्मानित किया जाता है तो इससे उनके भीतर एक नई ऊर्जा का संचार होता है। वह शिक्षण कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी और बढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान उन्हें देश के अलग-अलग राज्यों से प्रमुख डॉक्टरो तथा प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलने का भी मौका मिला जो उनके लिए बहुत बड़ी बात है।  फोटो कैप्शन सम्मान  पत्र प्राप्त करने वाले मुख्य अतिथि तीक्ष्ण सूद के साथ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here