Friday, October 9, 2026
Home International चीन ने भ्रष्टाचार के मामले में सरकारी बैंक के टॉप अधिकारी को...

चीन ने भ्रष्टाचार के मामले में सरकारी बैंक के टॉप अधिकारी को दी फांसी

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। चीन में भ्रष्टाचार के मामले में सरकार ने राज्य संचालित वित्तीय फर्म चाइना हुआरोंग इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड को पूर्व शीर्ष अधिकारी बाई तियानहुई को फांसी दे दी गई। उन पर 1.108 बिलियन युआन (करीब 157 मिलियन डॉलर) की भारी रिश्वत लेने का आरोप साबित हुआ था। एसपीसी की जांच में पाया गया कि बाई तियानहुई ने 2014 से 2018 के बीच अपने पदों का दुरुपयोग करते हुए कई लोगों को प्रोजेक्ट अधिग्रहण और कॉर्पोरेट फाइनेंसिंग जैसे मामलों में अवैध सहायता दी।

Advertisements

इसके बदले उन्होंने भारी रिश्वत ली, जिससे राज्य और जनता के हितों को गंभीर नुकसान पहुंचा। 2024 में तियानजिन की इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने बाई तियानहुई को कड़ी सजा सुनाते हुए मृत्युदंड, जीवनभर के लिए राजनीतिक अधिकारों से वंचित करना, पूरी निजी संपत्ति जब्त करना और अवैध कमाई राज्य को सौंपने का आदेश दिया था। बाई ने इस फैसले के खिलाफ अपील की, लेकिन फरवरी 2025 में उच्च पीपुल्स कोर्ट ने उनकी अपील खारिज कर दी। फांसी दिए जाने से पहले उन्हें अपने परिजनों से आखिरी मुलाकात की अनुमति भी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here