Monday, October 5, 2026
Home Crime हरियाना में पैट्रोल पंप के समीप कंगमाई निवासी अबदुल की गोलियां मारकर...

हरियाना में पैट्रोल पंप के समीप कंगमाई निवासी अबदुल की गोलियां मारकर हत्या, हमलावर ने एक के बाद एक करीब 9 गोलियां बरसाईं

हरियाना/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), पराशर/जतिंदर प्रिंस। होशियारपुर के कस्बा हरियाना में पैट्रोल पंप के समीप आल्टो कार सवार ने स्कूटी पर जिम जा रहे युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमलावर ने पहले उसे 3-4 गोलियां मारी व चला गया तथा जब वह गिल गया तो हमलावर फिर आया और उसने और गोलियां चलानी शुरु कर दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत का माहौल व्यप्त हो गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी थी।

Advertisements

मृतक के साथ जिम जा रहे प्रत्यक्षदर्शी जीत ने बताया कि वह दोनों ही कंगमाई गांव के रहने वाले हैं तथा वह स्कूटी पर सवार होकर सायं करीब 4 बजे हरियाना में जिम जा रहे थे। जैसे ही वह पैट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो पीछे से आई एक आल्टो कार में सवार व्यक्ति ने उसके दोस्त अबदुल पर गोलियां चलानी शुरु कर दी। हमलावर ने उस पर पहले 3-4 फायर किए तथा चला गया। गोली लगने से जब अबदुल गिर गया तो कार सवार पुनः वापिस आया और उसने 4-5 फायर और किए। जिससे अबदुल की मौके पर ही मौत हो गई।

उसने बताया कि उनका किसी के साथ झगड़ा नहीं हुआ था तथा न ही किसी के साथ दुश्मनी थी। प्राप्त जानकारी अनुसार अबदुल के पिता की मौत हो चुकी है और उसकी दो बहने हैं तथा अबदुल की माता यूपी में काम करती है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरु कर दी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की प्राथमिक जांच चल रही है तथा जांच के बाद ही सारे मामले संबंधी कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल अबदुल की मृतक देह सिविल अस्पताल होशियारपुर के शव गृह में रखवा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here