
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। इनर व्हील क्लब की तरफ से अध्यक्ष नेहा सचदेवा के नेतृत्व में होशियारपुर के ऊना रोड पर गाव महिलांवाली झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में रहने वाले गरीब बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य सर्दियों के मौसम में गरीब बच्चों को गर्मजोशी और आराम प्रदान करना था।

इस मौके पर इनर व्हील क्लब की प्रधान नेहा सचदेवा, शिवानी मल्होत्रा, नीलम धवन, वरिष्ठ मैंबर वीना मल्होत्रा, अनीता सूद , नीरू माहेश्वरी, अनुपा नागपाल भी मौजूद रहीं। उन्होंने सामुदायिक सेवा और समाज कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए वितरण समारोह में सक्रिय रूप से भाग लिया।
गाव निवासियों ने इस पहल की सराहना की और जरूरतमंद लोगों की देखभाल और दयालु होने की दिशा में क्लब के निरंतर प्रयासों को प्रतिबिंबित किया।












