Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur गांव बनूडी के समीप पौंग झील में डूबने से राकेश की मौत

गांव बनूडी के समीप पौंग झील में डूबने से राकेश की मौत

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। थाना देहरा की संसारपुर टैरेस चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत रैल के गांव बनूडी के समीप पौंग झील में डूबे युवक राकेश कुमार का शव रविवार सुबह पानी पर तैरता हुआ मिला । शुक्रवार शाम को चार दोस्त बनूडी के समीप पौंग झील के किनारे घूमने आये थे व इस दौरान एक युवक राकेश कुमार निवासी मानगढ का पैर फिसलने से वो पौंग झील में गिर गया ।

Advertisements

जिसकी तलाश में कल प्रशासन व स्थानीय लोग सुबह से देर रात तक जुटे रहे परन्तु युवक का शव बरामद नहीं हुआ व अंधेरा होने पर तलाश बन्द करनी पड़ी। वहीं सुबह जब दोबारा तलाश शुरू की गई तो युवक का शव उसी जगह के आसपास पानी पर तैरता हुआ नजर आया प्रशासन द्वारा शव को निकालकर टांडा पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here