Wednesday, October 28, 2026
Home Latest असम में बड़ा ट्रेन हादसा, राजधानी एक्सप्रेस से टकराया हाथियों का झुंड,...

असम में बड़ा ट्रेन हादसा, राजधानी एक्सप्रेस से टकराया हाथियों का झुंड, 7 की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। असम में ट्रेन हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जहां ट्रेन संख्या 20507 डीएन सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकरा गई। टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, ट्रेन में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। स्‍थानीय लोगों ने बताया कि ये 8 हाथियों का झुंड था, जिसमें से ज्‍यादातर मारे गए हैं। यह घटना उस स्थान पर घटी जहां हाथियों का गलियारा नहीं है। लोको पायलट ने हाथियों के झुंड को देखकर आपातकालीन ब्रेक लगाए। ट्रेन फिर भी हाथियों से टकरा गए और हादसा हो गया। ट्रेन हादसा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग डिवीजन में हुआ। दुर्घटना स्‍थल गुवाहाटी से करीब 126 किलोमीटर दूर है। रेस्‍क्‍यू ट्रेन अधिकारियों के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी हैं।

Advertisements

बताया जा रहा है कि पटरी से उतरने और पटरियों पर हाथियों के शव मिलने के कारण ऊपरी असम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों के लिए रेल सेवाएं फिलहाल बंद हैं। बताया जा रहा है कि ट्रेन के पटरी से उतरने और हाथियों के शरीर के अंगों के पटरियों पर बिखरे होने के कारण ऊपरी असम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों के लिए रेल सेवाएं फिलहाल डायवर्ट कर दी गई हैं। इस डिवीजन से गुजरने वाली ट्रेनों को यूपी लाइन से डायवर्ट किया जा रहा है। असम में ट्रेन की पटरी के मरम्मत का काम जारी है। रेलवे से जुड़ अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्‍त रेल के डिब्बों के यात्रियों को अस्थायी रूप से अन्य डिब्बों में उपलब्ध खाली बर्थों में एडजस्‍ट किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here