Wednesday, October 21, 2026
Home Latest दीपू की हत्या पर मचा बवाल, बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर VHP...

दीपू की हत्या पर मचा बवाल, बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर VHP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी  

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बीते दिनों बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या कर दी गई थी, जिसे लेकर दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर बवाल मचा है। दिल्ली पुलिस और VHP कार्यकर्ताओं में झड़प भी हो गई है। बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता जुटकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच कार्यकर्ता बैरिकेडिंग हटाने लगे, जिस वजह से दिल्ली पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ने की कोशिश की।

Advertisements

पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। दिल्ली, भोपाल और जम्मू समेत देशभर में दीपू की हत्या का जमकर विरोध हो रहा है। दिल्ली में कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंक दिया। बांग्लादेश में फंसे भारतीय नागरिकों, खासकर मेडिकल छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता गहराती जा रही है। बांग्लादेश में भारत के हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा को मंगलवार सुबह करीब 10 बजे से ठीक पहले विदेश मंत्रालय में बुलाया गया। इस मीटिंग में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर भी मौजूद थे। बांग्लादेश के विदेश सचिव असद अल सियाम ने हाई कमिश्नर को तलब किया था।

इससे पहले 14 दिसंबर को भी प्रणय वर्मा को तलब किया गया था। उस समय बांग्लादेश ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के लगातार भड़काऊ बयानों पर चिंता जताई थी और भारत से सहयोग मांगा था कि इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी के हत्यारे को भारत भागने से रोका जाए। बांग्लादेश ने अनुरोध किया कि अगर आरोपी भारत की सीमा में घुस जाता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार करके बांग्लादेश को सौंप दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here