Wednesday, November 4, 2026
Home Hoshiarpur डिप्टी कमिश्नर ने जिलावासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं

डिप्टी कमिश्नर ने जिलावासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर आशिका जैन ने नव वर्ष 2026 के पावन अवसर पर जिले के समस्त निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने कामना की कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए तथा जिले को प्रगति के नए आयामों तक पहुंचाए।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बीतता वर्ष चुनौतियों के साथ-साथ उपलब्धियों का भी साक्षी रहा है। जिला प्रशासन और नागरिकों के आपसी सहयोग से विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्ष में भी यह सहयोग और विश्वास और मजबूत होगा, जिससे होशियारपुर जिला शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में और आगे बढ़ेगा।

आशिका जैन ने जिले के किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सभी वर्गों के सकारात्मक योगदान से ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को रचनात्मक दिशा में लगाएं तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें।

डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों से नव वर्ष में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की। उन्होंने सभी परिवारों के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नया वर्ष होशियारपुर के लिए विकास, खुशहाली और सौहार्द का प्रतीक बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here