Tuesday, October 27, 2026
Home Jammu & Kashmir राजौरी में तलाशी अभियान के दौरान आईईडी बरामद, सेना ने किया निष्क्रिय

राजौरी में तलाशी अभियान के दौरान आईईडी बरामद, सेना ने किया निष्क्रिय

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), अनिल भारद्वाज। जम्मू संभाग के जिला राजौरी के अंतर्गत पुलिस थाना थन्नामंडी के डोरी माल क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद की गई है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार, थन्नामंडी क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की गतिविधियां देखे जाने के बाद भारतीय सेना और पुलिस द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टील के बर्तन में तैयार की गई एक आईईडी बरामद की गई। इसके अलावा मौके से अन्य हथियार भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

आईईडी की बरामदगी के बाद तत्काल सेना के बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने सुरक्षित तरीके से आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। फिलहाल भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) जवानों द्वारा पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here