Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur  दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए जिला प्रशासन सख्त: आरटीओ अमनदीप कौर

 दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए जिला प्रशासन सख्त: आरटीओ अमनदीप कौर

होशियारपुर, 8 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के निर्देशों पर जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आरटीओ अमनदीप कौर की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 को प्रभावी ढंग से मनाने को लेकर सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस दौरान उनके साथ एसडीएम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर भी मौजूद थे।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) अमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, आम जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित ड्राइविंग को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि अभियान को धरातल पर सफल बनाया जा सके।

Advertisements

आरटीओ अमनदीप कौर ने बताया कि बैठक के दौरान शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम तथा अन्य संबंधित विभागों को स्कूलों, कॉलेजों, औद्योगिक इकाइयों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सड़क चिन्हों, ज़ेब्रा क्रॉसिंग, स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक सिग्नलों की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक सुधार करने पर भी जोर दिया गया।उन्होंने बताया कि आज के दिन विशेष अभियान के तहत वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि धुंध और रात के समय दृश्यता बढ़ाई जा सके और दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके। आरटीओ ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों में रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।आरटीओ अमनदीप कौर ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है और सभी नागरिकों के सहयोग से ही सुरक्षित सड़कें सुनिश्चित की जा सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here