Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal शिमला से कुपवी जा रही बस खाई में गिरी, 8 लोगों की...

शिमला से कुपवी जा रही बस खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत, 50 घायल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश में बस हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। यहां पर एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, बस में करीब 60 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं।

Advertisements

बताया जा रहा है कि सिरमौर जिले के रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार में निजी बस “जीत कोच” सड़क से नीचे करीब 60 मीटर लुढ़की है। रेणुकाजी से विधायक विनय कुमार ने मामले की पुष्टि की है। यह बस शिमला से कुपवी के लिए जा रही थी। घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है। हरिपुरधार के स्थानीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रेफर किया गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here