Saturday, October 31, 2026
Home Crime पैट्रोल के पैसे मांगने पर BNP नेता की गाड़ी ने कुचला हिंदू...

पैट्रोल के पैसे मांगने पर BNP नेता की गाड़ी ने कुचला हिंदू कर्मचारी, हुई मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। बांग्लादेश के राजबारी जिले के सदर उपजिला में एक हिंदू व्यक्ति को जानबूझकर गाड़ी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान 30 साल के रिपन साहा के तौर पर हुई है। वह राजबाड़ी में गोलंदा मोड़ के पास करीम फिलिंग स्टेशन पर काम करता था। मिली जानकारी मुताबिक जब साहा ने तेल के पैसे मांगे तो ड्राइवर ने गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisements

घटना की पुष्टि करते हुए राजबाड़ी सदर पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज खोंडकर जियाउर रहमान ने बताया कि पुलिस ने बाद में गाड़ी जब्त कर ली और उसके मालिक, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की राजबाड़ी जिला यूनिट के पूर्व ट्रेजरर, अबुल हशम को सदर उपजिला में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि ड्राइवर कमल हुसैन को भी बनीबह निजपारा गांव से हिरासत में ले लिया गया है। यह कोई दुर्घटना नहीं है। हम हत्या का मामला दर्ज करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here