
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जेम्स इंटरनैशन स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र युवराज ठाकुर ने लुधियाना में हुईं 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में जूडो में गोल्ड मैडल जीतकर शहर व स्कूल का नाम रोशन किया है। युवराज के पिता सुरजीत ठाकुर (खो-खो कोच एवं राष्ट्रीय चैंपियन) जोकि सरकारी स्कूल नारु नंगल में डीपी के पद पर कार्यरत हैं ने बेटे की जीत पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता लुधियाना में हुई थी और युवराज ने अपने भार वर्ग (अंडर-14, 40 किलोग्राम) में गोल्ड मैडल जीतने में सफलता हासिल की है।

2025-26 में 8 मुकाबलों में युवराज ने प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त किए 5 गोल्ड व एक सिल्वर मैडल
उन्होंने बताया कि युवराज ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुए कुशार मुकाबले में सिल्वर मैडल जीता था। इसके अलावा जालंधर में सब जूनियर मुकाबले में गोल्ड, कुशार में गोल्ड तथा गुरद0सपुर में हुए मुकाबलों के दौरान भी गोल्ड मैडल जीतकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया था। सबजूनियर मुकाबले जोकि छत्तीसगढ़ में हुए थे में भी युवराज ने भाग लिया था। इतना ही नहीं पिछले साल हैदराबाद में सबजूनियर नैशन मुकाबले में भाग लेने के साथ-साथ युवराज ने सहारनपुर में हुए कुशार मुकाबले में सिल्वर मैडल और अब लुधियाना में हुए राष्ट्र स्तरीय मुकाबले में गोल्ड मैडल जीतकर मान बढ़ाया है।
उन्होंने बताया कि युवराज ने 2025-26 में अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से 8 टूर्नामैंट खेले, जिसमें प्रदेश स्तर पर जूडो व कुशार में 4 गोल्ड एवं राष्ट्रीय स्तर पर एक गोल्ड व एक सिल्वर मैडल प्राप्त करने में सफलता प्राप्त करके आगे के मुकाबलों में अपनी जगह पक्की की है। युवराज का होशियारपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया और उसे भविष्य में और भी मुकाम हासिल करने की शुभकामनाएं भेंट की गईं। इस मौके पर युवराज के पिता के अलावा कोच जगमोहन कैंथ, जितेन्द्र हांडा व नरेश कुमार भी मौजूद थे।












