Tuesday, October 13, 2026
Home Education HIS Institute: 12वीं के छात्र प्रथम ने अमेरिकन यूनिवर्सिटीज़ में हासिल की...

HIS Institute: 12वीं के छात्र प्रथम ने अमेरिकन यूनिवर्सिटीज़ में हासिल की 40 लाख की स्कॉलरशिप 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हिज़ इंस्टीट्यूट के 12वीं के छात्र प्रथम गुप्ता ने साल 2026 में अमेरिका और यू.के. की यूनिवर्सिटीज़ में दाखिला लेने के लिए सैट की परीक्षा पास की और स्कॉलरशिप हासिल करके अपनी आगे की पढ़ाई की राह आसान की। इस अवसर पर प्रथम गुप्ता ने कहा कि मैंने साल 2024 में हिज़ इंस्टीट्यूट में $1 नॉनमेडिकल सी.बी.एस.ई में दाखिला लिया था। मैंने अपनी 10वीं की पढ़ाई माउंट कार्मल स्कूल, कक्कों से 95 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की और जे.ई.ई. की तैयारी के लिए शहर के बेस्ट इंस्टीट्यूट ’हिज़’ में दाखिला लिया।

Advertisements

यहाँ चंडीगढ़ से आने वाले शिक्षक के. गणेशन सर ने मुझे सैट की जानकारी दी और साथ ही गाइडलाइन्स भी दीं, जिसके अनुसार मैंने अपना टाइम-टेबल बनाकर परीक्षा में 1430 अंक हासिल करके उसे पास किया।   इसके साथ ही मैं डॉ. आशीष सरीन, एम.डी. हिज़ इंस्टीटयूट का भी बहुत धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने मेरी इस इच्छा को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। कम्युनिटी सर्विस में उन्होंने मेरे आई-अवेयरनेस कैंप लगवाए और ग्रामीण बच्चों को टेक्नोलॉजी की जानकारी देने के लिए भी मुझे भेजा। इसके साथ ही आयलेट्स में भी मैंने 8 बैंड हासिल किए।

उसके बाद जब मैंने दुनिया की यूनिवर्सिटीज़ में अप्लाई किया, तो उन यूनिवर्सिटीज़ ने मुझे हाथों-हाथ लिया, जिनमें स्टोनी ब्रुक यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी एट बफ़ेलो, पेन स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स, यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम और डरहम यूनिवर्सिटी  जो कि दुनिया की टॉप-100 यूनिवर्सिटीज़ में आती हैं ने मुझे स्कॉलरशिप के साथ सिलेक्ट किया।   मैं शहर के सभी छात्रों को सलाह देता हूँ कि वे भी हिज़ में दाखिला लेकर मेरी तरह अपने सपनों को पूरा करें। इस अवसर पर डॉ. आशीष सरीन ने प्रथम गुप्ता और उनके माता-पिता को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here