Thursday, October 29, 2026
Home National मासूम को उठा ले गया कुत्तों का झुंड, नोंच-नोंचकर मार डाला

मासूम को उठा ले गया कुत्तों का झुंड, नोंच-नोंचकर मार डाला

यूपी (द स्टैलर न्यूज़)। यूपी के मुरादाबाद से एक दर्दनाक घटना प्रकाश में आई है। यहां एक 4 साल की बच्ची को आवारा कुत्ते उठाकर ले गए और उसे नोंच-नोंचकर मार डाला। मुरादाबाद के थाना डिलारी के गांव काजीपुरा में रहने वाले नौशाद जो पेशे से सुनार हैं, उनकी चार वर्षीय बेटी नुसरत को इलाके के आवारा कुत्तों का झुंड उस समय घसीट कर ले गया, जब वो पास के बच्चों के साथ खेल रही थी। अचानक कुत्तों के हमले से साथ के बच्चे तो भाग गए लेकिन मासूम बेबस नुसरत नहीं बच पाई।

Advertisements

आदमखोर कुत्तों का झुंड मासूम नुसरत को घसीटते हुए पास के तालाब तक ले गया और वहीं बुरी तरह नोंच डाला। दिन छिपने और अंधेरा होने के बाद भी जब बेटी नुसरत घर नहीं आई और पिता नौशाद भी घर आ गए तब बच्ची को खोजना शुरू किया और खोजते हुए तालाब तक पहुंचे तो वहां का मंजर देख सबका दिल कांप उठा। बच्ची नुसरत पर आधा दर्जन कुत्ते चिपटे हुए नोंच रहे थे और खून बह रहा था। लोगों ने कुत्तों को भगाकर बेदम हो चुकी मासूम नुसरत को कुत्तों से छुड़ा लिया लेकिन बचाया नहीं जा सका क्योंकि उसका लगभग सारा शरीर कुत्तों ने नोंच डाला था। परिजनों द्वारा पुलिस से शव की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को मना करते हुए शव को आज दफनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here