Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur मां भामेश्वरी देवी मंदिर में नतमस्तक हुए विधायक जिम्पा, बहन विनोद जी...

मां भामेश्वरी देवी मंदिर में नतमस्तक हुए विधायक जिम्पा, बहन विनोद जी से लिया आशीर्वाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के पूर्व मंत्री एवं विधायक ब्रमशंकर जिम्पा अपने साथियों सहित गांव भाम में स्थित मां भामेश्वरी देवी मंदिर में नतमस्तक हुए। इस मौके पर उन्होंने मंदिर में माथा टेका और मंदिर की मुख्य सेवादार चेयरपर्सन बहन विनोद जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisements

इस अवसर पर स्वर्णकार संघ पंजाब वन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन धीर भी मौजूद थे तथा उन्होंने ने भी आशीर्वाद लिया। इस मौके पर विधायक जिम्पा ने कहा कि उन्हें इस पावन स्थल पर आकर मन को काफी शांति मिलती है तथा वह मंदिर के विकास के लिए हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here